Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

राजनीतिक परिवर्तन की नींव बूथ स्तर पर ही रखी जाती है : दिलीप घोष

पार्टी सूत्रों के अनुसार, घोष की सीधी भागीदारी से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचारित हुआ

18 Feb 2026

राजनीतिक परिवर्तन की नींव बूथ स्तर पर ही रखी जाती है : दिलीप घोष

कोलकाता। दिलीप घोष ने बुधवार को दक्षिण 24 परगना जिले के राजराजेश्वरपुर गांव से संगठनात्मक सक्रियता का स्पष्ट राजनीतिक संदेश दिया। बूथ सशक्तिकरण एवं जन संपर्क अभियान में सीधे भाग लेते हुए उन्होंने घर-घर संपर्क कर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। इसे आगामी चुनावी रणनीति के तहत भाजपा की जमीनी पकड़ मजबूत करने की कवायद मानी जा रही है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में घोष इन दिनों अत्यंत सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे हैं। वे लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर दे रहे हैं। राजराजेश्वरपुर में भी उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक परिवर्तन की नींव बूथ स्तर पर ही रखी जाती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन का विस्तार करना होगा।
अभियान के दौरान घोष ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को राज्य के विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि घोष की लगातार जिलावार सक्रियता भाजपा की दीर्घकालिक चुनावी रणनीति का हिस्सा है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से वे न केवल संगठन को धार दे रहे हैं, बल्कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भाजपा को एक सशक्त विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश भी कर रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, घोष की सीधी भागीदारी से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचारित हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजनीतिक परिवर्तन की नींव बूथ स्तर पर ही रखी जाती है : दिलीप
पार्टी सूत्रों के अनुसार, घोष की सीधी भागीदारी से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचारित हुआ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News